Movie prime
PMC_Hospital

प्रयागराज में जमीन और रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर बवाल

धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर में भूमिधरी जमीन पर कब्जे का आरोप; दबंगों ने ईंटों से हमले का किया प्रयास, पीड़ित ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में दी तहरीर।

Ad

 
xdfv
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर (प्रयागराज ब्यूरो): संगम नगरी प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गयासुद्दीनपुर गांव में भूमिधरी जमीन और उस तक जाने वाले मुख्य रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब वे बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने पहुंचे, तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और ईंट से हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad

बिना कागजात जमीन पर बाउंड्री बनाने का आरोप

गयासुद्दीनपुर निवासी पीड़ित शंकर लाल यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर एक स्थानीय महिला और उसके बेटों— अंशु यादव, संदीप यादव व अनुज यादव पर दबंगई का आरोप लगाया है।

शंकर लाल यादव का कहना है कि उनकी भूमिधरी जमीन और रास्ते पर बिना किसी वैध दस्तावेज के जबरन कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित परिवार की ईंटों का ही इस्तेमाल कर वहां कच्ची बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है।

Ad

रास्ता रोकने और धमकी देने का मामला

तहरीर के अनुसार, दो दिन पूर्व शंकर लाल यादव के भतीजे प्रवीण और हर्ष यादव जब वाहन से सामान लेकर उक्त रास्ते से गुजर रहे थे, तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। रास्ता छोड़ने की बात कहने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

सोमवार को जब शंकर लाल यादव अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और बातचीत के जरिए रास्ता व जमीन खाली कराने का अनुरोध किया, तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि महिला और उसके बेटों ने ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ad

सुरक्षा की मांग, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि दबंग कभी भी उनके साथ अप्रिय घटना या मारपीट अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जमीन के दस्तावेजों की जांच कराकर अवैध कब्जा हटवाने, आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और पूरे परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

मामले पर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। राजस्व टीम और पुलिस की संयुक्त जांच के बाद मौके की स्थिति तथा कागजातों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।