Movie prime
Ad

रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर पत्नी और बेटे की हत्या की, फिर रेल लाइन पर ट्रेन से कटमरा

कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सनसनीखेज वारदात

Ad

 
kanpur
WhatsApp Group Join Now

Ad
पारिवारिक विवाद और कर्ज से परेशानी बना घटना का कारण

कानपुर। कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव में सोमवार को सनसनीखेज वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया। यहां 55 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी चेतराम पासवान ने अपनी 45 वर्षीया पत्नी सुनीता और 16 वर्षीय बेटे दीप की दो नाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद रिटायर्ड फौजी घर को बाहर से बंद कर निकला और करीब दो किमी दूर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Ad
Ad

पत्नी और बच्चे के शव मकान के अंदर मिले, जबकि फौजी का शव रेल लाइन पर मिला है। पुलिस पारिवारिक विवाद को घटना का कारण मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि रिटायर फौजी ने घर के अंदर ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले पत्नी को और फिर बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिस समय यह घटना हुई घर में इन तीनों के अलावा और कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों को घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी और कुछ देर बाद उन्होंने रिटायर्ड फौजी को जाते देखा तो अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर पत्नी और बेटे के खून से लथपथ शव  मिले।

Ad

लेकिन घर पर रिटायर्ड फौजी नही मिला। पुलिस और आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बाद में पता चला कि घर से करीब दो किमी दूर रेल लाइन पर उसकी लाश मिली है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि रिटायर्ड फौजी की पत्नी व बच्चे के शव घर में और फौजी की लाश रेलवे लाइन के पास मिली है। परिवारिक विवाद में घटना की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार चेतराम कर्ज से परेशान थे। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ जमीन भी बेची थी, लेकिन मानसिक तनाव कम नहीं हुआ था।
 

Ad
Ad