Movie prime
PMC_Hospital

CM योगी के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचे रिटायर्ड फौजी, भाजपा विधायक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Ad

 
CM Yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाजियाबाद के एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर वहां पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों को उन्होंने खुद यह जानकारी दी। तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई।

भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप

रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर, जो गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली गांव के निवासी हैं, ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधायक की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

Sunny Valley

सोशल मीडिया पर किया था खुलासा

सतबीर के पास से एक शिकायती पत्र मिला है। उसमें उन्होंने लिखा कि अप्रैल महीने में विधायक ने एक कलश यात्रा निकाली थी, जिसका मकसद सरकार गिराना था। इस साजिश का पता लगने पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा कर दिया था। इसके बाद से उन पर अत्याचार शुरू हो गए।

Ad
Ad

अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा कर्मियों और पुलिस में अफरातफरी मच गई। फिलहाल सतबीर की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर गौतम पल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।