Movie prime
Ad

कोर्ट में अंतिम सुनवाई से पहले दुष्कर्म पीड़िता की हत्या ? कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप

गांव के युवक पर है दुष्कर्म का आरोप, मुकदमे के कारण दोनों परिवारों में है तनाव

Ad

 
aajamgarah
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवती का शव उसके घर के सामने फेंक कर भागे लोग, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता युवती की पाक्सो एक्ट मामले में कोर्ट में अंतिम सुनवाई से पहले पीड़िता की हत्या कर दी गई। अहरौला थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पीड़िता बुधवार से ही लापता थी। इसके बाद भोर में तीन बजे कुछ लोग उसका शव उसके घर के बाहर फेंक कर भाग निकले। इस मामले में युवती के पिता ने आरोपित दिलीप कुमार पर हत्या का आरोप लगाते थे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। 

Ad
Ad

युवती के पिता ने बताया कि 2023 में 32 वर्षीय दिलीप कुमार ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय बेटी नाबालिग थी। इसलिए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में चार मार्च को पाक्सो कोर्ट में तारीख थी। लेकिन होली के कारण कोर्ट बंद हो गई थी और अगली तारीख छह मार्च को मिली थी। इस तारीख पर अंतिम सुनवाई होनी थी। इस बीच आरोपित दिलीप कुमार उनकी बेटी को रात के अंधेरे में ले गया। कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव दरवाजे के सामने फेंक दिया।

Ad

परिवार और आसपास के लोगों ने शव फेंक कर भागते देखा था। इसलिए उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। अहरौला थाने की पुलिस पहुंची। जांच और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती बुधवार की आधी रात से एक घंटे के लिए घर से गायब थी। भोर में तीन बजे युवती को कुछ लोग लाए और घर के सामने फेंककर चले गए। अभी परिजन कुछ समझ पाते कि युवती की मौत हो गई। युवती के पिता ने गांव के आरोपित पर घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो मौके पर कोल्ड ड्रिंक मिला था और वहां जहरीला पदार्थ भी पाया गया था। युवक ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर ज्योति को पिलाया और खुद भी पिया था। लेकिन आरोपित के मौके पर उल्टी हो गई जिससे वह बच गया और युवती की मौत हो गई। युवती और आरोपित के परिवारों में मुकदमे के कारण तनाव चल रहा था। 

Ad
Ad