Movie prime
PMC_Hospital

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी विवाद पर पहली बार बोले सीएम योगी, कहा- '500 साल किया इंतजार, 15 दिन और रुकिए

अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में न आएं रामभक्त; अखिलेश और कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा- 'बाबर को पूजने वाले और राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज दे रहे उपदेश।'

Ad

 
yogi
WhatsApp Group Join Now

Ad

अयोध्या डेस्क, भदैनी मिरर: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खबरों और सोशल मीडिया पर जारी बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पहली बार इस संवेदनशील मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए रामभक्तों से संयम बरतने की अपील की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जब देश ने राम मंदिर के लिए 500 वर्षों का लंबा इंतजार किया है, तो 15 दिन और इंतजार कर लीजिए; जांच रिपोर्ट सब साफ कर देगी।

Ad
Ad

ट्रस्ट के अनुरोध पर बनी SIT, कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाचार पत्रों और मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने तत्काल एसआईटी (SIT) जांच का गठन कर दिया है।

सीएम योगी ने कहा:

Ad

"जब तक एसआईटी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है, तब तक कोई भी ऐसी अनर्गल और भ्रामक बयानबाजी न की जाए जो देश-दुनिया के रामभक्तों की भावनाओं को आहत करती हो। यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े कोई भी पुख्ता या दस्तावेजी सबूत हैं, तो वह सीधे एसआईटी को सौंप सकता है। प्रभु श्रीराम ने हमें मर्यादा का मार्ग दिखाया है, इसलिए जांच के दौरान हम सभी को मर्यादा का पालन करना चाहिए क्योंकि बीच में की गई बयानबाजी जांच को प्रभावित करती है।"

सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला: 'बाबर को मानने वाले कर रहे अयोध्या को बदनाम'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कभी रामभक्तों और 'जय श्रीराम' का नारा लगाने वालों पर लाठियां और गोलियां चलवाते थे, वे आज हमें उपदेश दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये राजनीतिक दल कभी नहीं चाहते कि अयोध्या को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिले, इसलिए ये लोग अयोध्या और यहां के निवासियों को अपमानित करने की साजिश रच रहे हैं। योगी ने कहा, "जो लोग अपराधियों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे, जिन्होंने आज तक रामलला के दर्शन नहीं किए और अपने विधायकों को भी अयोध्या आने से रोका, वे असल में बाबर को मानने वाले लोग हैं।" उन्होंने सपा छोड़ भाजपा सरकार में मंत्री बने मनोज पांडेय का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने सपा विधायकों को अयोध्या लाने की बात कही थी, तो अखिलेश यादव ने उन्हें धुतकार कर भगा दिया था।

Ad

'कांग्रेस का दोगला चरित्र आया सामने'

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए उसके चरित्र को 'दोगला' करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर हर जगह एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और अयोध्या की पहचान पर संकट खड़ा किया था।

योगी आदित्यनाथ ने गरजते हुए कहा, "जब कांग्रेस कहती थी कि भगवान राम का कोई अस्तित्व ही नहीं है, तब रामभक्तों का अपमान नहीं होता था? भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस आज रामभक्तों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है और मचल रही है, देश इनके बहकावे में कभी नहीं आएगा।"

कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाम विकास की राजनीति

विपक्षी दलों की सोच पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की सोच केवल 'कब्रिस्तान और उसकी बाउंड्री' बनाने तक ही सीमित रही है, जबकि हमारी सरकार अयोध्या के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि आज अकेले रुदौली विधानसभा क्षेत्र में ही 126 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है, जो क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा।