रायबरेली : पति और चार बच्चों को छोड़ इंस्टाग्रामी प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी, पति परेशान
इंस्टाग्राम पर रिंकू नाम की आईडी वाले युवक से करती थी बात
मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाले पति को नही लग सकी भनक और हो गया कांड
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की एक महिला इंस्टाग्राम रील और चैटिंग के चक्कर में ऐसी फंसी कि वह अपने चार बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी संग भाग निकली। अब उसका पति शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है।
यह घटना डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव की है। यहां चार बच्चों की मां को सोशल मीडिया पर चैटिंग करते-करते एक युवक से प्यार हो गया। जबकि उसका पति राजेश कुमार मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताते हैं कि इंस्टाग्राम पर रील और चैटिंग के दौरान उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। रोज हाड़तोड़ मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाले पति राजेश को इसकी भनक नही लग सकी। इसके बाद अचानक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ निकल गई। उसके जाने के बाद पति ने पता लगाया तब उसे इंस्टाग्रामी प्रेमी की जानकारी हुई। इसके बाद पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि जिस युवक के साथ उसकी पत्नी गई है उसकी इंस्टाग्राम पर ’रिंकू’ नाम की आईडी है।


आपको बता दें कि रायबरेली के ही मनीषा नाम की युवती अपने चार बच्चों को छोड़कर 20 नवम्बर को प्रेमी के यहां चली गई। पति घनश्याम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र की दो बच्चों की मां पिछले आठ जनवरी को एक बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। यह दोनों घटनाएं भी इंस्टाग्राम पर प्रेम सम्बंध के बाद हुई।

