Movie prime
Ad

रामनगरी अयोध्या में प्रापर्टी विवादः दबंगों ने पहले लाठियों से पीटा, स्कार्पियो से रौंदकर मार डाला, दो की हालत नाजुक

लेन-देन के विवाद में हुई घटना, गंभीर घायलों को भेजा गया लखनऊ 

Ad

 
photo ramnagri
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

हत्यारोपितों को सत्ता का संरक्षण मिलने का आरोप, 5 नामजद, 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पुलिस पहले बता रही थी दुर्घटना, परिवार की तहरीर पर दर्ज किया हत्या का मुकदमा

आयोध्या, भदैनी मिरर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण की भनक लगते ही सत्ता से जुड़े प्रापर्टी डीलर सक्रिय हो गये थे। अब उसका विस्तृत रूप सामने आने लगा है। निर्माण की भनक लगते ही यहां कौड़ियों के दाम लोगों की जमीनें खरीदकर करोड़ों के कारोबार का तो खुलासा हो चुका है। अब यहां जमीन के धंधे में लेन-देन के विवाद में दबंगों ने प्रॉपर्टी डीलर को पहले लाठियों से मारा, फिर जान बचाने के लिए साथियों संग भागने पर 2 बार उनपर गाड़ी चढ़ा दी गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इसमें से एक युवक निखिल निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

Ad

बताया जाता है कि हमलावरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए सत्ता के दबाव में पुलिस पहले इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवार वालों के आरोपों और तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है। इस घटना में निखिल निषाद की मौत हो गई। वह मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव का रहने वाला था। उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में निखिल की मां आरती निषाद की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मोहन और हनुमान के साथ निखिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रॉपर्टी बिकने के बाद निखिल को हनुमान व मोहन से कुछ पैसे मिलने थे। पैसे को लेने के लिए वह अपने दो दोस्तों के साथ रामपुर हलवारा गांव गया। वहां लेनदेन को लेकर हनुमान और मोहन से कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। 

Ad
Ad

इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से निखिल पर हमला कर दिया। निखिल अपने दोस्तों के साथ बाइक से वहां से भाग निकला। आरोपियों ने स्कॉर्पियो से उसका पीछा कर लिया। अकबरपुर रोड पर हमलावरों ने स्कार्पियों से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में निखिल की घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गये। बाद में उसके दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की लीपापोती में जुट गई। बताने लगी कि यह हादसा थ। परिवारीजनों के आरोपों के बाद हत्या का केस दर्ज किया। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक निखिल निषाद महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव का रहने वाला था। निखिल की मां आरती निषाद की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के अनुसार आरोपितों को सत्ता और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। यही वजह थी कि हत्या को पुलिस दुर्घटना बताने का प्रयास कर रही थी।
 life line hospital

Ad
Ad

Ad