Movie prime
Ad

कक्षा चार की छात्रा से छेड़खानी में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

जौनपुर जिले के महमदपुर पट्टी हुलास गांव के प्राथमिक विद्यालय की घटना

Ad

 
chhedkhani
WhatsApp Group Join Now

Ad

आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचे, किया विरोध प्रदर्शन, सूचना पर पहुंची पुलिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के महमदपुर पट्टी हुलास गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद को कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि छात्रा छुट्टी मांगने गई थी। इसी दौरान प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विद्यालय से घर लौटने के बाद छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। मामला संज्ञान में आने पर गांव के लोग विद्यालय पहुंच गये और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान परिवारवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 

Ad
Ad

क्षेत्र की बच्ची विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। वह दोपहर एक बजे विद्यालय में प्रधानाध्यापक रजनीश निषाद के पास पहुंची। उसने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद घर पहुंच कर उसने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Ad

गांव के लोगों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। बताते हैं कि विद्यालय पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित थे। पुलिस ग्रामीणों के घेरे से मुक्त कराकर प्रधानाध्यापक को थाने ले गई।
 

Ad
Ad