Movie prime
Ad

प्रयागराजः पत्रकार की हत्या का आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पत्थर गिरजाघर के पास चापड़े से वार कर की गई थी पत्रकार एलएन सिंह की हत्या

Ad

 
murdar ln singh
WhatsApp Group Join Now

Ad

दूसरे दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ आरोपित विशाल, घायलावस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज, भदैनी मिरर। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू (54) की पत्थर गिरिजाघर के पास चापड़ से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य हमलावर विशाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपित विशाल के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। विशाल के पास से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद बरामद हुआ है।

Ad
Ad
Ad

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा के अनुसार एक दिन पहले पत्रकार एलएन सिंह का किसी बात को लेकर आरोपित विशाल से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने खुल्दाबाद से चापड़ खरीदा और अपने साथियों के साथ मिलकर एलएन सिंह की हत्या कर दी। एलएन सिंह की हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा पुलिस इस घटना के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपित विशाल है और उसे पुलिस रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी। प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस को बताया था कि विशाल ने ही वारदात को अंजाम दिया था। 

Ad

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली पोंगहट पुल के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण सिंह पहले डिस केबल चलाते थे। वर्तमान में वह एक न्यूज चौनल और पोर्टल के लिए काम कर रहे थे। वह गुरुवार की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्थर गिरिजाघर के पास किसी काम से गए थे। इसके बाद आरोपित विशाल साथियों के साथ वहां पहुंचा। पुराने विवाद को लेकर झगड़ा किया और वहीं चापड़ से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस घायल पप्पू को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पप्पू इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे थे। पत्रकार पप्पू की मौत के बाद पुलिस टीमें आरोपित विशाल की तलाश में जुट गईं। 

Ad

इस बीच इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रामाश्रय यादव को विशाल के बारे में पता चला। उन्होंने टीम के साथ विशाल को पकड़ने के लिए नेहरू पार्क धूमनगंज में घेरेबंदी की। इसी दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में विशाल को गोली लग गई। जांच में पता चला कि घटना से एक दिन पहले पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू के दोस्त की मां से विशाल का झगड़ा हुआ था। तब पप्पू ने बीच बचाव किया था। उसी मामले को लेकर गुरुवार को फिर विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB