Movie prime
PMC_Hospital

Prateek Yadav Death: पति प्रतीक के निधन पर अपर्णा यादव का भावुक पोस्ट, आज लखनऊ के बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार

पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया दुख, हार्ट फेल्योर और 'डीप वेन थ्रोम्बोसिस' (खून का थक्का जमना) बनी मौत का कारण

Ad

 
aparna-prateek
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार से एक और दुखद खबर सामने आई है। मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया। आज यानी गुरुवार को सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

Ad
Ad

अपर्णा यादव ने लिखा भावुक पोस्ट

पति के आकस्मिक निधन से टूटीं अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद घड़ी की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में इस समय को परिवार के लिए अपार कष्टकारी बताया और शुभचिंतकों से प्रार्थना की कि वे अंतिम विदाई के समय अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Ad


 

कैसे हुई मौत? मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

प्रतीक यादव बुधवार सुबह करीब 4 बजे अपने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में अचेत पाए गए थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेदांता अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव 'डीप वेन थ्रोम्बोसिस' (DVT) नामक गंभीर स्थिति से जूझ रहे थे, जिसमें शरीर के अंदर खून का थक्का जम जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह थक्का टूटकर फेफड़ों तक पहुंच गया, जो जानलेवा साबित हुआ। उन्हें हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) की भी शिकायत थी।

Ad

10 साल का प्यार और फिर भव्य शादी

प्रतीक और अपर्णा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात एक बर्थडे पार्टी में हुई थी, जिसके बाद ईमेल के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 4 दिसंबर 2011 को सैफई में दोनों का विवाह हुआ था। उनकी दो बेटियां, प्रथमा और प्रतीक्षा हैं।

राजनीति से दूर, लेकिन रसूखदार व्यक्तित्व

बड़े भाई अखिलेश यादव के विपरीत प्रतीक यादव ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखा था। वह एक सफल व्यवसायी और फिटनेस फ्रीक के तौर पर जाने जाते थे। उन्हें जानवरों और खास तौर पर अपने पेट डॉग्स से बेहद लगाव था, जिसकी तस्वीरें वे अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

अंतिम संस्कार के मद्देनजर लखनऊ के बैकुंठ धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिवार के सदस्यों सहित राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।