Movie prime
PMC_Hospital

हिट एंड रन केस में पुलिस ने किया अरेस्ट, थार संग सुहेल गिरफ्तार, कई राहगीरों को किया था घायल

मौके पर मच गई थी चीख-पुकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी वीडियो

Ad

 
Bhadohi News
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसीभदैनी मिरर। भदोही थाना क्षेत्र में हिट एंड रन केस में आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की है। शनिवार को सुहेल लापरवाही पूर्वक अपनी थार को चलाते हुए कई राहगीरों को टक्कर मार दी थी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सामान्य रुप से घायल राहगीरों को अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून को थाना भदोही क्षेत्र में एक अज्ञात कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर काम कर रहे राजगीरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा और अभियोग पंजीकृत किया। मामले में बीएनएस की धारा 281, 125बी, 324(4), 352 के तहत केस दर्ज किया गया था।
Ad
Ad
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में स्थानीय पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी सुहेल पुत्र इम्तियाज (निवासी स्टेशन रोड, काजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर जानबूझकर दूसरों की जान को खतरे में डालने और शारीरिक क्षति पहुँचाने के आरोप में विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Ad
life line hospital