Movie prime
Ad

PM मोदी पर वशीकरण का दावा: ट्रंप ने कराया तंत्र-मंत्र, वैदिक मंत्रों से मुक्त कराया – परमहंस आचार्य

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच अयोध्या के परमहंस आचार्य का सनसनीखेज बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

 
pm modi with trump
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी/अयोध्या, भदैनी मिरर। देशभर में विवादों में घिरे UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। अदालत ने सरकार और UGC को निर्देश दिया कि नियमों को नए सिरे से तैयार किया जाए और इसके लिए एक समिति गठित की जाए। इस फैसले के बाद जहां शिक्षाविदों और छात्रों में राहत की भावना है, वहीं इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या के परमहंस आचार्य का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ad
Ad

परमहंस आचार्य ने दावा किया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंत्र-मंत्र के जरिए वशीकरण कराया था, जिसके प्रभाव में आकर UGC जैसे नियम बनाए गए। आचार्य का कहना है कि अब वैदिक मंत्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री को इस वशीकरण से मुक्त करा लिया गया है।

Ad


 “वैदिक मंत्रों से कराया गया वशीकरण से मुक्त”

मीडिया से बातचीत में परमहंस आचार्य ने कहा, “हमें लगा कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बताया कि प्रधानमंत्री के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुनिया ने तंत्र-मंत्र के जरिए वशीकरण कराया होगा। जब मैंने ध्यान लगाया तो स्पष्ट हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह सब कराया था। इसके बाद हमने अयोध्या में वैदिक मंत्रों का पाठ किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तंत्र-मंत्र के प्रभाव में नहीं हैं।”

Ad

आचार्य ने उम्मीद जताई कि आगे प्रधानमंत्री ऐसा कोई कानून नहीं बनाएंगे जिससे देश का विकास बाधित हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या से प्रधानमंत्री की कुशलता और देशहित के लिए पूजा-पाठ लगातार जारी रहेगा।


 
UGC नियमों को लेकर आक्रामक थे परमहंस आचार्य


गौरतलब है कि UGC के नए नियमों को लेकर परमहंस आचार्य पहले से ही बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए थे। उन्होंने सरकार से या तो नियम वापस लेने या फिर उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग तक कर डाली थी।

आचार्य ने आशंका जताई थी कि इन नियमों से देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने कहा था कि इससे समाज बंटेगा, हिंसा बढ़ेगी और भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। यहां तक कि उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर बयान दिए थे।


 “नियम वापस नहीं लिए तो मैं मर जाना चाहता हूं”


परमहंस आचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि UGC के नियम वापस नहीं लिए गए तो वह इच्छामृत्यु चाहते हैं। उन्होंने दावा किया था कि अगर यह नियम पहले लागू होते तो बिहार चुनाव में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ती।

अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद जहां सरकार और UGC को नियमों पर पुनर्विचार का मौका मिला है, वहीं परमहंस आचार्य का यह ताजा बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस को जन्म दे रहा है।

Ad