Movie prime
PMC_Hospital

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत बनी मौत की वजह, 9वीं मंजिल से कूदकर 3 सगी बहनों ने दी जान

भारत सिटी सोसायटी में तड़के दिल दहला देने वाली घटना, माता-पिता की डांट से आहत थीं नाबालिग बहनें — पुलिस ने मोबाइल जब्त कर शुरू की जांच
 

Ad

 
ghaziabad
WhatsApp Group Join Now

Ad

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। टीलामोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी टाउनशिप में रहने वाली तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Ad
Ad

मृतक बच्चियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं। परिवार की ओर से बार-बार मना किए जाने और डांट पड़ने से वे मानसिक रूप से परेशान थीं।

तड़के 2:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 2 से 2:30 बजे की है। बच्चियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

Ad

तीनों को तत्काल लोनी संयुक्त अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


कोरोना के बाद छूटी पढ़ाई, बढ़ी गेमिंग की आदत

पुलिस जांच में सामने आया है कि कोरोना काल के बाद से तीनों बच्चियां नियमित स्कूल नहीं जा रही थीं। मोबाइल पर घंटों ऑनलाइन गेम खेलना उनकी दिनचर्या बन चुका था। माता-पिता इस लत को लेकर चिंतित रहते थे और अक्सर उन्हें समझाते व रोकते थे।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। परिवार मूल रूप से दिल्ली का निवासी है।
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

 

Ad