Movie prime
Ad

सीट दिलाने के बहाने टीटीई ने युवती से AC प्रथम श्रेणी के केबिन में किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, टीटीई फरार

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में मऊ की युवती के साथ हुई घटना, रेलवे ने टीटीई को किया सस्पेंड

Ad

 
duskarm
WhatsApp Group Join Now

Ad

युवती ने मचाया शोर, डायल 112 को दी सूचना, पुलिस आने से पहले टीटीई ट्रेन से उतरकर भाग निकला

गोरखपुर। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही मऊ जिले की युवती के साथ टीटीई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना इंदारा और देवरिया के बीच ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में हुई बताई जा रही है। पीड़िता के शोर मचाने पर टीटीई ट्रेन से उतरकर भाग गया। अब पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपित टीटीई की तलाश कर रही है। यह वारदात इंदारा और देवरिया स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में हुई। 

Ad
Ad

यह घटना 15 फरवरी की रात को हुई। युवती गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। मऊ की रहने वाली 22 वर्षीया युवती एनसीसी (NCC) ’सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही थी। आरोपित टीटीई (TTE) राहुल कुमार मूल रूप से पटना, बिहार का रहने वाला है। बताते हैं कि युवती के पास टिकट नहीं था। इसका फायदा उठाकर टीटीई उसे सीट दिलाने और जुर्माना न लगाने का झांसा देकर एसी प्रथम श्रेणी के केबिन में ले गया। भटनी के पास टीटीई ने केबिन का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Ad

शोर मचाने पर टीटीई ने उसे छोड़ा तो वह केबिन से बाहर निकली। पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस आती इससे पहले टीटीई देवरिया पहुंचने से पहले ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर गोरखपुर जीआरपी ने दुष्कर्म और पद के दुरुपयोग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में क्षेत्राधिकार के आधार पर मुकदमा देवरिया जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। उधर, रेलवे प्रशासन ने आरोपित टीटीई राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया है। पुलिस टीटीई की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस उस पर इनाम घोषित करने की भी तैयारी है।

Ad
Ad