Movie prime
Ad

अयोध्या की सरयू नदी में थानेदार की उतराई मिली लाश

बस्ती जिले के परशरामपुर थाने में तैनात थे एसआई अजय गोंड़

Ad

 
body
WhatsApp Group Join Now

Ad

हत्या या आत्महत्या, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार की देर शाम अयोध्या कोतवाली क्षेत्र और बस्ती जिले की सीमा पर सरयू नदी में थाना प्रभारी का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। उनकी पहचान बस्ती जिले के परशरामपुर थाने में तैनात एसआई अजय गोंड़़ के रूप में हुई। वह पांच फरवरी से लापता थे और उनकी  तलाश की जा रही थी। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार नाविकों ने नयाघाट से दशरथ समाधि स्थल की ओर निर्माणाधीन हाईवे के पास नदी में शव उतराया देखा। नाविक की सूचना पर कोतवाली और जल पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने बस्ती जिले की पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी का शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाल पंकज सिंह, दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक मौके पर पहुंचे।

Ad

बताया जाता है कि अजय गोंड़ वर्तमान में प्रभारी थानाध्यक्ष थे। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वह मूलरूप से देवरिया के रहने वाले बताए गए हैं। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि घटनास्थल को लेकर संदेह है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे। उनके साथ क्या हुआ और कैसे हुआ और उनकी मौत कैसे हुई, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। 

Ad
Ad