Movie prime

अब फर्रुखाबाद में बरात आने से पहले प्रेमी संग दुल्हन फुर्र

सास-दामाद, समधी-समधन, दादी-पोता, देवर-भौजाई के बाद नई कहानी

Ad

 
prami
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

बरात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन हो गई गायब

काफी तलाश के बाद नही मिली तो प्रेमी बिरजू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी में इन दिनों खासकर पश्चिमी यूपी में रिश्तों को तार-तार करने, परिवार के मान-सम्मान और सामाजिकता की परवाह किये बगैर प्रेमी-प्रेमिका के फुर्र हो जाने की घटनाओं की बाढ़ आग गई है। पिछले दिनों सास-दामाद, समधी-समधन, देवर-भौजाई यहां तक कि दादी और पोते की प्रेम कहानियों के एपिसोड चले। अब फिर फर्रूखाबाद में एक दुल्हन अपनी शादी के लिए बारात आने से कुछ घंटे प्रेमी संग फुर्र हो गई। विवाह की सारी तैयारियों के बीच हुई इस घटना के बाद अब परिवारवाले माथा पीट रहे हैं। दुल्हन लेकर भागे प्रेमी की सरगर्मी से खोजाई हो रही है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Ad

शहनाई गूंजने से पहले पसरा सन्नाटा

गुरुवार को फर्रुखाबाद में बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जिस घर में शहनाईयां बजनी थीं, वहां पर सन्नाटा पसर गया। दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार बरातियों के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Ad
Ad

मैनपुरी से आनेवाली थी बरात

दरअसल फर्रूखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के किसान ने बेटी की शादी मैनपुरी के युवक से तय की थी। गुरुवार को गांव में बरात आनेवाली थी। बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। घर -परिवार रिश्तेदारों से भरा था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। तभी दुल्हन की बहन कमरे में गयी तो वह गायब मिली। उसने पूरा घर छान मारा। परिवार वालों को जानकारी हुई तो सभी हैरान-परेशान। फिर खोजाई शुरू हुई। आखिर जब नही मिली तो बड़ी बहन ने प्रेमी बिरजू के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

Ad

वर्षों से चल रही थी प्रेम कहानी

बताया जाता है कि युवती के प्रेम सम्बंध की जानकारी परिवार के कुछ लोगों को थी। लेकिन वह नही जानते थे कि मामला इतना गंभीर हो जायेगा। युवक बिरजू से युवती के प्रेम सम्बंध सालों से थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। बिरजू दूसरी बिरादरी का था, इसलिए दोनों परिवार शादी के लिए राजी नही था। गांववालों को भी इसकी भनक लग गई थी। बिरजू ने युवती के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन युवती के परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। आखिरकार शादी से पहले वह दुल्हन को लेकर भाग निकला। 

दूल्हे का परिवार भड़का, नही आई बरात

इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिजनों को दुल्हन के प्रेमी संग फरार हो जाने की सूचना दी। इतना सुनते लड़के वाले भड़क गये और शादी से इनकार कर दिया। फिर बरात नही आई। दुल्हन की बड़ी बहन ने प्रेमी बिरजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों का कहना था कि जिस बेटी की शादी की  घर वालों ने धूमधाम से तैयारियां की थीं, उसी बेटी ने अपने घर वालों का सिर शर्म से नीचे झुका दिया। 
 

Ad

Ad