Movie prime
PMC_Hospital

यूपी में अब ऑटो, ई-रिक्शा, ओला व उबर कैब, रैपिडो ऑटो चालकों के लिए नया नियम लागू

यूपी में महिला अपराधों को रोकने के लिए शुरू की गई पहल 

Ad

 
riksha
WhatsApp Group Join Now

Ad

यूपी महिला आयोग ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर की थी सख्ती से नियम लागू करने की मांग 

लखनऊ। यूपी में महिला अपराधों को रोकने के लिए अब नई पहल शुरू की गई है। अब ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी, टेम्पों, ओला व उबर कैब, रैपिडो ऑटो आदि के चालकों को अपने वाहन पर नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का नंबर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखना होगा।

ई-रिक्शा, ओला-उबर चालकों के लिए नया नियम लागू किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी और ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं पर बड़ा नियम लागू कर दिया है। अब हर ड्राइवर को अपनी गाड़ी में स्पष्ट रूप से अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। जब तक यह जानकारी गाड़ी में नहीं लिखी होगी, ड्राइवर को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Ad
Ad

यह कदम खासकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनज़र उठाया गया है। यूपी महिला आयोग ने इस संबंध में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर सख्ती से नियम लागू करने की मांग की थी। यह नियम महिलाओं के लिए यात्रा को और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Ad