Movie prime
PMC_Hospital

बरेली के होटल में वाराणसी की ITI छात्रा संग रुका था मुजाहिद, हिंदू संगठन के पहुंचते ही मचा हड़कंप

नैनीताल फोरलेन हाईवे के होटल ताज में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवती, परिजनों को बुलाया गया

Ad

 
fgbgg
WhatsApp Group Join Now

Ad

बरेली(भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नैनीताल फोरलेन हाईवे पर स्थित होटल 'ताज' में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक गैर-समुदाय के युवक को वाराणसी की रहने वाली आईटीआई (ITI) छात्रा के साथ होटल के कमरे में पकड़ा गया। इस बात की भनक जैसे ही हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को लगी, वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। होटल के कमरे का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने होटल परिसर में जमकर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा किया।

Ad
Ad

प्रेमजाल में फंसाकर होटल ले जाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली एक किशोरी बरेली में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान उसकी जान-पहचान स्थानीय निवासी मुजाहिद नाम के युवक से हो गई, जो पेशे से बिरयानी बेचने का काम करता है। आरोप है कि मुजाहिद ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर नैनीताल रोड, डंडिया गांव स्थित होटल 'ताज' ले गया, जहाँ दोनों रात भर रुके रहे।

Ad

सुबह 5 बजे हिंदू संगठन ने मारा छापा, मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ अचानक होटल ताज पहुंचे। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि जब उन्होंने कमरे की जांच की, तो आरोपी मुजाहिद और छात्रा को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई।

Ad

होटल मालिक और आरोपी पर कार्रवाई की मांग

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारियों से की है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी युवक के साथ-साथ होटल मालिक के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी पुख्ता आईडी और सत्यापन के एक छात्रा को युवक के साथ रुकने की अनुमति कैसे दी गई।

सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस ने होटल ताज के एंट्री रजिस्टर को कब्जे में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे होटल कब और किस आईडी पर आए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वाराणसी में रहने वाले उसके परिजनों को सूचित कर बरेली बुला लिया गया है। परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।