Movie prime
PMC_Hospital

पति के सामने ही प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई दो बच्चों की मां, पति और बच्चों को छोड़ रचा ली शादी

सहारनपुर के देवबंद के जड़ौदा जट गांव के पीरू से तीन साल पहले हुई थी मुजफ्फरनगर की सोनी से शादी

Ad

 
bagpat
WhatsApp Group Join Now

Ad

फेसबुक पर बागपत कोतवाली के हरीश कश्यप से हो गया प्यार

बागपत। यूपी के बागपत में दो बच्चों की मां ने अपने पति के सामने ही प्रेमी हरीश से शादी करने की जिद पर अड़ गई। कई बार भागकर प्रेमी के घर पहुंचकर उसके साथ रहने की जिद करती रही। ाखिरकार मंगलवार को उसने फिर प्रेमी के चौखट पर जाकर शदी की जिद पकड़ ली तो थक हार कर पति ने सहमति दे दी। इसके बाद पति और दो बच्चों को छोड़कर महिला ने प्रेमी से शादी कर ली। 

Ad
Ad

दरअसल मुजफ्फरनगर के पीनना गांव की सोनी (23) की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के देवबंद के जड़ौदा जट गांव के पीरू के साथ हुई थी। महिला अनुसूचित जाति से है और उसके दो बच्चे हैं।  महिला की एक साल पहले बागपत कोतवाली के अग्रवाल मंडी टटीरी के कश्यप बिरादरी के 21 वर्षीय हरीश से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल पर घंटों बाते करते रहते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रगाढ़ हो गया कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर तीन बार प्रेमी के घर पहुंच गई। वहीं प्रेमी के घर उसके परिवारवालों के सामने उसके साथ रहने की जिद पर अड़ जाती रही। हरीश के परिवारवाले किसी तरह उसे समझा कर वापस भेज देते रहे। मंगलवार सुबह महिला सोनी एक बार फिर ट्रेन में बागपत पहुंची। इसके बाद प्रेमी के घर पहुंचकर फिर शादी की जिद पर अड़ गई। कहाकि इस बार वह अब वहां से नही जाएगी। महिला घर से प्रेमी के यहां जाने की बात कहकर आई थी।

Ad

इसके कुछ देर के बाद महिला का पति पीरू और मायकेवाले पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। फिर पति पीरू ने पुलिस को फोन करके बुलाया। इसके बाद पलिस पति, महिला और उसके प्रेमी हरीश को कोतवाली थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान भी महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। हरीश के परिवारवाले भी आ गये। घंटों पंचायत होती रही, सुलह-समझौते का प्रयास हुआ। लेकिन महिला और प्रेमी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार पति ने पत्नी से कहाकि अब उसी के साथ रहना और यह कहते हुए उसने उसे प्रेमी के हवाले कर दिया। इसके बाद परिवारवालों के साथ पति घर लौट गया। पति और परिजनों के जाने के बाद हरीश और सोनी ने एक-दूसरे का माला पहना कर शादी कर ली। इस दौरान हरीश के परिवारवाले थे। सबने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। हरीश और सोनी ने थाने में लिखकर दिया कि दोनों अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। फिर शाम को दोनों मंदिर पहुंचे और वहां भी पारम्परिक ढंग से शादी की। आपको बता दें कि हरीश अपनी नयी पत्नी से दो साल छोटा है।

Ad

प्रतापगढ़ में भी 20 जनवरी को हुई थी ऐसी ही घटना

गौरतलब है कि अभी पिछले 20 जनवरी को प्रतापगढ़ में भी दो बच्चों की मां ने पति की मौजूदगी में प्रेमी से शादी कर ली थी। इसके बाद पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। तब यह शादी सोशल मीडिया वायरल हुई थी। इसको लेकर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। यह घटना थाना आसपुर देवसरा इलाके के रमगढा गांव में हुई थी। गांव के अशीष तिवारी ने अपनी पत्नी को प्रेमी अमित के साथ रात को पकड़ लिया था। इसके बाद आशीष तिवारी ने इसकी सूचना आसपुर देवसरा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी अमित शर्मा को थाने लाई। दिनभर पंचायत चलती रही, लेकिन पत्नी पिंकी अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई. इसके बाद पति आशीष तिवारी ने अमरगढ़ प्राचीन शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। दोनों बच्चों ने भी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया।