Movie prime
Ad

यूपी के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया: दिल्ली–गोरखपुर की महिलाएं, 17 मोबाइल और सेक्स ड्रग्स बरामद

बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में पुलिस की देर रात छापेमारी, बाहर से बुलाकर कराया जाता था देह व्यापार; मैनेजर, तीन महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार।
 

Ad

 
Photo
WhatsApp Group Join Now

Ad

मुरादाबाद। यूपी पुलिस ने शनिवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधबाजार स्थित होटल शेरे पंजाब में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से दिल्ली और गोरखपुर की तीन महिलाओं, होटल मैनेजर समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सेक्स वर्धक दवाइयां, आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

Ad
Ad

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

एसपी सिटी कुुमार रणविजय सिंह के अनुसार, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल शेरे पंजाब में देह व्यापार चल रहा है। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 10:30 बजे होटल में छापेमारी की।

Ad

पहले तल के कमरे से पुलिस को दिल्ली निवासी विन्नी कुमारी और नागफनी निवासी वसीम आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही गोरखपुर निवासी रोली पाठक, कटघर के रेहान, दिल्ली की सुनीता कौर उर्फ सोनिया और अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।


कमरों से मिला सेक्स वर्धक सामान और शराब

Ad

तीन कमरों की तलाशी में पुलिस को सेक्स वर्धक गोलियां, आपत्तिजनक सामग्री, 26,520 रुपये नकद, शराब की बोतलें व खाली कैन और 17 मोबाइल फोन मिला। एक अन्य कमरे में 7 युवक शराब पीते हुए पकड़े गए, जिनकी पहचान भी पुलिस ने कर ली है।


होटल मैनेजर चलाता था रैकेट, बाहर से बुलाता था महिलाएं

पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर राहुल गुप्ता बाहर से महिलाओं को बुलाकर होटल में ठहराता था और उनसे देह व्यापार कराता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी, जबकि महिलाओं को प्रति ग्राहक केवल 1000 रुपये दिए जाते थे। होटल मालिक सुरेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।

सभी आरोपियों को जेल भेजा गया

पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
 

Ad