Movie prime
PMC_Hospital

मॉडल ट्विशा शर्मा मौत का गहराया राज: क्या प्रभावशाली लोगों ने बदली जांच की दिशा?

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री: खुदकुशी या सोची-समझी साजिश? इन 7 अनसुलझे सवालों में छिपा है पूरी कहानी का राज

Ad

 
jkijiu
WhatsApp Group Join Now

Ad

नोएडा/भोपाल: एक्टर और मॉडल ट्विशा शर्मा (32) की मौत की मिस्ट्री अब एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां से खुदकुशी और मर्डर की थ्योरी के बीच की लकीर बेहद धुंधली हो चुकी है। एक रिटायर्ड जज की बहू और हाई-प्रोफाइल वकील की पत्नी ट्विशा के शव का एम्स दिल्ली की टीम द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंतिम संस्कार तो कर दिया गया, लेकिन उनकी मौत को लेकर खड़े हुए सवाल आज भी जस के तस हैं।

Ad
Ad

मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंचने के बाद अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इस केस की कमान संभालने जा रही है। आइए जानते हैं वो 7 बड़े और तीखे सवाल, जिनके इर्द-गिर्द सीबीआई अपनी जांच का ताना-बाना बुनेगी।

1. फांसी के फंदे (एक्सरसाइज बेल्ट) का रहस्य?

ट्विशा के परिवार का सबसे पहला और बड़ा सवाल उस नायलॉन एक्सरसाइज बेल्ट को लेकर है, जिससे कथित तौर पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है।

Ad
  • संदेह: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बेल्ट को पहले पोस्टमार्टम के दौरान जांच टीम के सामने पेश नहीं किया गया था, बल्कि यह घटना के एक दिन बाद अचानक सामने आई। परिवार का आरोप है कि क्राइम सीन से सबूतों को सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई।

2. सीसीटीवी फुटेज: तकनीकी खराबी या साजिश का हिस्सा?

डिजिटल साक्ष्यों को लेकर इस मामले में बड़ा विवाद खड़ा हुआ है।

क्राइम सीन पर कब्जा: मृतका के मायके वालों का आरोप है कि घटना के बाद दो दिनों तक क्राइम सीन आरोपियों के पूरी तरह नियंत्रण में था। अगर पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) को पहले ही जब्त कर लिया था, तो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर कैसे लीक हुए?

इसके अलावा, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में दावा किया है कि सीसीटीवी सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी थी और वह गलत समय दिखाता था। सवाल यह है कि मौत से ठीक पहले के उन चंद मिनटों में वहां लगे 8 कैमरों में क्या रिकॉर्ड हुआ था?

Ad

3. एफआईआर (FIR) दर्ज होने में देरी क्यों?

ट्विशा की मौत 12 मई को हुई थी, लेकिन उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में पुलिस ने लंबा वक्त लिया। परिवार का सीधा आरोप है कि इस देरी की वजह से प्रभावशाली आरोपियों को सबूत मिटाने और जांच को प्रभावित करने का पूरा मौका मिल गया।

4. वॉट्सऐप चैट्स और ऑडियो क्लिप्स का सच क्या है?

केस में कई वॉट्सऐप चैट्स और एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

  • तनावपूर्ण रिश्ते: मायके पक्ष ने कुछ चैट्स दिखाकर दावा किया कि ट्विशा की शादीशुदा जिंदगी बेहद तनाव में थी। वहीं, सास गिरिबाला सिंह की एक कथित ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें वे बहू के चरित्र पर सवाल उठा रही हैं। दूसरी तरफ, पति समर्थ का कहना है कि ये चैट्स अधूरे और एडिटेड हैं।

5. जब फ्यूचर का प्लान तैयार था, तो अचानक मौत क्यों?

जांचकर्ता इस बात की भी बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं कि क्या ट्विशा की गतिविधियां आत्महत्या की थ्योरी से मेल खाती हैं? आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा 15 मई को अपने भाई मेजर हर्षित शर्मा के पास जाने का पूरा प्लान बना चुकी थीं। उनका ट्रैवल प्लान, हालिया बातचीत और शरीर पर मिले चोट के निशान आत्महत्या के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

6. घटना के तुरंत बाद क्यों गायब हुआ पति समर्थ?

एक बड़ा सवाल यह भी है कि यदि समर्थ बेगुनाह था, तो ट्विशा की मौत के तुरंत बाद वह फरार क्यों हो गया? स्थिति यह आ गई थी कि पुलिस को उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करना पड़ा और गिरफ्तारी पर इनाम तक घोषित करना पड़ा। अब पुलिस और सीबीआई यह उगलवाने की कोशिश करेगी कि 12 मई की उस खौफनाक रात को आखिर क्या हुआ था।

7. क्या रसूखदारों के दबाव में थमी रही जांच की रफ्तार?

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह एक रिटायर्ड जज हैं। ऐसे में शुरुआत से ही यह आशंका जताई जा रही है कि उनके रसूख और प्रभाव के कारण स्थानीय पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही थी। यही वजह रही कि चौतरफा दबाव के बाद राज्य सरकार को इस संवेदनशील मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करनी पड़ी।