Movie prime
Ad

लखनऊ में UGC एक्ट के समर्थन में योगी सरकार की पुलिस से भिड़ी विधायक पल्लवी पटेल, पुलिस ने हिरासत में लिया

रिजर्व पुलिस लाइन के पास पुलिस ने मार्च को रोका तो धरने पर बैठ गईं

Ad

 
pallawi
WhatsApp Group Join Now

Ad

काफी समझाने के बाद भी नही मानीं तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं संग हिरासत में लिया

लखनऊ। लखनऊ में पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल और योगी सरकार की पुलिस के बीच झड़प हो गई। महिलाओं संग वह आईटी चौराहे से निकलीं और मार्च को विधानसभा तक जाना था। हालांकि यहां पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर ली थी। मार्च रिजर्व पुलिस लाइन के पास पहुंचा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। पल्लवी ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पल्लवी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

Ad
Ad

इस दौरान पल्लवी पटेल ने कहाकि आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी हूं। हमें सरकार से इसका जवाब चाहिए। समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद लाया गया, तो समाज के एक वर्ग के लोगों के विरोध के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उस पर रोक क्यों लगाया? कहाकि जब इस रेग्युलेशन में खामियां हैं, तो जीएसटी, नोटबंदी, धारा-370 जैसे कानून रातों रात कैसे आ गये। उनमें भी खामियां थीं। सुधार की गुंजाईंश हमेशा रहती है, तो इस पर बैन क्यों लगाया गया। यह रेग्युलेशन लागू होना चाहिए।

Ad

इस दौरान पुलिस काफी देर तक समझाती रही लेकिन पल्लवी नहीं मानीं तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सबको गाड़ियों में बैठा दिया गया, फिर भी पल्लवी सड़क पर बैठी रहीं। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। इसके कारण आईटी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जबतक यूजीसी एक्ट लागू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Ad
Ad