Movie prime
PMC_Hospital

मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा के चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत, सपा के अजीत प्रसाद को दी मात

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त बना ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के अजीत प्रसाद पीछे चल रहे है।

भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त पर

अब तक 12 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने 34,507 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। इस बढ़त को निर्णायक माना जा रहा है, जिससे भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Ad

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा की संभावित जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी*समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी।

मतगणना अभी जारी है और जल्द ही आधिकारिक नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, अब तक के आंकड़ों को देखते हुए भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है।