Movie prime
Ad

यूपी में आसमान से बरसेगी आग, वाराणसी में पारा 41 डिग्री के पार, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

Ad

 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और तेज होने वाला है। मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के मुताबिक, 14 मई से राज्य में लू चलने की संभावना जताई गई है। लखनऊ समेत कई जिलों में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर सकती है। फिलहाल, बारिश या ठंडी हवाओं की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

Ad
Ad

पूरे यूपी में चटकेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन के समय तेज धूप पड़ेगी, जिससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो सकता है। अगले कुछ दिनों तक दिन हो या रात, गर्मी लोगों की परेशानी को और बढ़ा सकती है।

life line hospital

इन जिलों में रहेगा मध्यम स्तर का ताप सूचकांक

सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती जिलों में ताप सूचकांक यानी हीट इंडेक्स मध्यम रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस किया जाएगा।

Ad

Navneeta

क्या करें इस मौसम में?

विशेषज्ञों की मानें तो इस बढ़ती गर्मी में बाहर निकलने से बचें, खासतौर पर दोपहर के समय। भरपूर पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

Ad