Movie prime
PMC_Hospital

मेरठ में दुस्साहसिक वारदात : शादी के कुछ घंटे पहले ही महिला सिपाही को उठा ले गया बदमाश

शरेशाम घर में घुसकर महिला सिपाही को ले जाने से मचा हड़कम्प

Ad

 
apharan
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस अधिकारी हरकत में आये, पुलिस टीमों को किया गया गठन

थाने के पुरूष कांस्टेबल से ही हो रही थी शादी, बरात आने से पहले बदमाश ने कर लिया अपहरण

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मवाना थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात क्षेत्र से शनिवार को शादी के कुछ घंटों पहले ही बदमाश महिला सिपाही का अपहरण कर लिया। अपहरण का आरोप मेरठ के ही ढिकौली गांव के बदमाश अंकित पर है। इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। महिला सिपाही की तलाश में पुलिस की दो टीमों के अलावा एसओजी और एसटीएफ को लगाया गया है। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात गांव अकबरपुर सादात में महिला सिपाही बरात आनी थी। बरात आने से कुछ घंटे पहले ही शाम को बदमाश अंकित ढिकोली पहुंचा और दुल्हन को उठाकर ले गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। परिवारवालों की सूचना पर उच्चाधिकारी हरकत में आ गये। उन्होंने पुलिस टीमों को महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

Ad

बताते हैं कि महिला सिपाही की बरात मुजफ्फरनगर के गांव खेड़की से आनी थी। भावी दूल्हा महिला सिपाही के साथ थाने में कांस्टेबल है। फिलहाल यह मामला पुलिस महकमे से ही जुड़ा है और पुलिस इस मामले में विशेष कुछ जानकारी नही दे रही है। गोपनीयता का हवाला दिया जा रहा है ताकि अपहरणकर्ता को पकड़ कर महिला सिपाही की बरामदगी की जा सके। 

Ad