Movie prime
Ad

मेरठ : सपा नेता दीपक गिरी पर दुष्कर्म, 50 लाख वसूली और मंगेतर पूनम पंडित समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला प्रिंसिपल ने बताया दीपक ने आर्य समाज मंदिर में की थी उससे शादी और दिया धोखा

Ad

 
puna, pandit
WhatsApp Group Join Now

Ad

बुलंदशहर के कांग्रेस नेत्री है पूनम पंडित, पिछले दिनों दीपक और पूनम की हुई है सगाई

मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर की पूनम पंडित ने पिछले दिनों सगाई की थी। इसकी तस्वीरें सामने आने पर एक महिला ने दीपक के घर पर हंगामा किया था और संगीन आरोप लगाए थे। अब उसी महिला प्रिंसिपल ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। महिला ने मेरठ के मवाना के रहनेवाले सपा नेता दीपक गिरी, उसके दो भाइयों, पिता और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने ने नशीला पदार्थ देकर दीपक पर दुष्कर्म और 50 लाख रूपये की वसूली का गंभीर आरोप लगाया गया है। अन्य आरोपितों पर इसमें सहयोग करने का आरोप है। 

Ad
Ad
Ad

बताते हैं कि महिला गंगानगर क्षेत्र की रहनेवाली है और वह एक संस्थान में प्रिंसिपल हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में उनकी फेसबुक आईडी पर दीपक गिरी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान दीपक गिरी धोखे से उसे गंगासागर बी ब्लॉक के एक मकान में ले गया। दीपक ने वहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया और साथ ही अश्लील विडियो बना ली। इसके बाद से दीपक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में महिला ने दीपक से जब शादी के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। फिर इनकार कर दिया। उसने विरोध किया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगा। उसने उससे 50 लाख रुपये वसूले। जब महिला ने उस पर दबाव डाला तो दीपक ने जून 2021 में उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की। इस विवाह का पंजीकरण कार्यालय में कराया गया है। बाद में 15 सितम्बर को महिला को पता चला कि दीपक गिरी ने बुलंदशहर की रहनेवाली कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से सगाई कर ली है। तब महिला प्रिंसपल दीपक के मवाना स्थित घर पहुंची। महिला का आरोप है कि घर पर दीपक, उसके भाइयों प्रदीप गिरी, कुलदीप गोस्वमी, पिता कृष्णपाल गिरी ने गालीगलौज किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इस अपमान के बाद महिला भावनपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी। अब पुलिस ने रविवार को दीपक गिरी, उसके भाइयों, पिता और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, यह दीपक गिरी और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Ad

महिला को जबरन ले जाते वीडियो वायरल

इस बीच मवाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इसमें एक महिला को कुछ लोग जबरन ले जाते दिख रहे हैं। महिला जोर-जोर से विरोध कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला सपा नेता की परिचित थी। सपा नेता की हाल ही में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित के साथ सगाई हुई है। महिला इस सगाई से नाराज थी। सगाई की जानकारी के बाद महिला मवाना स्थित दीपक गिरी के घर पहुंची और हंगामा किया। इसी दौरान का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में महिला को कुछ लोग घर के अंदर ले जाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले दीपक और हंगामा कर रही महिला संपर्क में रह चुके हैं। इस विवाद के बीच एक 100 रूपये का गैर न्यायिक स्टंप पेपर पर तैयार समझौतानामा भी सामने आया है। दस्तावेज़ के अनुसार, दीपक गिरी और महिला ने अपने व्यक्तिगत संबंधों को लेकर आपसी सहमति से समझौता किया था। इसमें उल्लेख है कि दोनों पिछले चार साल से संपर्क में थे। यह समझौता 16 अक्टूबर 2025 को मेरठ में नोटरी कृत किया गया है। इस पूरे मामले पर दीपक गिरी ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। उन्होंने वीडियो में कहाकि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। उनका उस महिला से कोई अवैध संबंध नहीं है। गिरी ने बताया कि इस विवाद को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। इधर, विवाद सामने आने के बाद दीपक गिरी के खिलाफ सपा ने कार्रवाई की है। दीपक गिरी को मेरठ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में लखनऊ से पत्र जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Ad
Ad