Movie prime
Ad

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दो सड़क हादसे में छह की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

Ad

 
accident
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

मथुरा। जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के 3 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों ने कोहराम मचा दिया। पहले हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से ईको कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिससे लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ad
Ad

नोएडा से आगरा जा रही थी ईको कार, 6 की मौत

पहला हादसा माइलस्टोन 140 के पास हुआ, जब सुबह करीब 3 बजे नोएडा से आगरा जा रही एक ईको गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान धर्मवीर (पुत्र जवर सिंह), उनके बेटे रोहित और आर्यन (निवासी बासोनी, आगरा), दलवीर उर्फ छुल्ले, पारस सिंह तोमर (निवासी महोबा, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad
Ad

life line hospital new

अज्ञात वाहन की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना सचान और क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। पुलिस वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Ad

बस पलटने से 29 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

इसी दिन माइलस्टोन 131 पर एक और बड़ा हादसा हुआ, जब मध्यप्रदेश के भिंड जा रही एक बस चालक को झपकी आने के कारण पलट गई। बस में करीब 60–65 यात्री सवार थे। हादसे में 29 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं।

गंभीर रूप से घायल लोगों में अक्षय, पूजा (पुत्री रामवृक्ष), मोनू रावत (पुत्र मुंशी रावत) और राहुल रावत (पुत्र बाबूलाल) शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB