Movie prime
PMC_Hospital

मथुरा : पिता ने तीन बच्चों और पत्नी को मारने के बाद खुद भी करंट लगाकर कर ली खुदकुशी

कमरे में पांच लाश देख दहल गये लोग, पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Ad

 
mathura
WhatsApp Group Join Now

Ad

बच्चों का गला दबाकर मारा, पत्नी के सिर पर किया वार और खुद भी  मर गया

वीडियो और पर्ची मिली-लिखा कि आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाय

मथुरा। यूपी के मथुरा में महावन थाना क्षेत्र के गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। भवनस्वामी मनीष जाटव (35) ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और और पत्नी के सिर पर वार कर उसकी भी जान ले ली। इसके बाद खुद करंट लगाकर अपनी भी जान दे दी। मनीष जाटव के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। इसमें उसने कहाकि कि उसने आत्महत्या की है और इस मामले में किसी को परेशान न किया जाय। इसके अलावा घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। पता चला कि गृहस्वामी मनीष करीब तीन वर्ष से तंत्र-मंत्र के चक्कर में था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद पाचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad
Ad

खप्परपुर का मनीष जाटव, उनकी पत्नी सीमा (32), बेटी हनी (5), प्रियांशी (4), बेटे पंकज (2)का शव सुबह के घर में था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रह रहे मनीष के भाई पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। खिड़की से देखा तो कमरे में पांचों के शव पड़े थे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा और कमरे में घुसे। अंदर के हलात देख सबके रोंगटे खड़े हो गये। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस की जांच के दौरान मनीष के मोबाइल में उसका वीडियो मिला। उसमें वह कह रहा है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है।

Ad

इसके अलावा उसने अपने घर की दीवार पर लिखा था कि मैं मनीष आत्महत्या कर रहा हूं। किसी को परेशान न किया जाय। वीडियो में उसने कहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी, उसका पैसा भी उन्हें मिल गया है। जांच में पता चला कि ा पत्नी के सिर पर किसी वस्तु से मनीष ने प्रहार किया, फिर तीन बच्चों का गला दबाया। इन चारो की मौत के बाद खुद को करंट लगा लिया। मौके पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या है या फिर कुछ और, इसका पता लगाया जा रहा है। 

Ad