Movie prime
Ad

सनसनी : मैनपुरी में घर में ही पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या

सोमवार की रात हत्यारों ने दिया वारदात को अंजाम

Ad

 
hatya mainpuri
WhatsApp Group Join Now

Ad

मृत दम्पती के दो बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में सोमवार की रात पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। मृत दंपती के दो बच्चे ललित और अंकित हैं, और दोनों बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में पति-पत्नी ही रहते थे। मंगलवार की सुबह ग्रामीण घर के पास से गुजर रहे थे, तभी मामले की जानकारी हुई। इसके बाद गांव में हड़कंप  मच गया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार महेश चंद्र शाक्य और उनकी पत्नी अनीता देवी गांव के मकान में रहते थे। रात में घर में ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीण उनके घर के पास से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि दरवाजे खुले हैं। इससे उन्हें शक हुआ। उन्हांने पहले बाहर से आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नही हुई तो अंदर गये। वहां दोनों के खून से लथपथ शव देख सन्न रह गये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य  विदुओं को घटना का कारण मानकर जांच कर रही है। सूचना पर उनके दोनों बेटे गांव के लिए रवाना हो गये हैं।

Ad

पुलिस ने दम्पती के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के से पहले किन लोगों से और क्या बात हुई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बताते हैं कि दम्पती का मकान गांव के प्रमुख स्थान पर था और वह कीमती जमीन है। आशंका है कि मकान हथियाने की कोशिश में लगे लोग वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
 

Ad
Ad