
हैवान बना पति, पत्नी को पीटा और फिर छत से लटका दिया उल्टा - वीडियो वायरल
बरेली जिले के आंवला क्षेत्र की घटना, पड़ोसियों ने बचाई जान




महिला के भाई ने बहनोई समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पति की हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति महिला को छत से लटकाते हुए देखा जा सकता है। महिला अपनी जान बचाने के लिए बुरी तरह से चीख रही थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब महिला की जान बची। मोहल्ले के लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है। इस मामले में महिला के भाई ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


वीडियो आंवला कस्बे का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला का पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी को पीटता था। इस बार भी शराब पीने के बाद पति ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उसे जान से मारने की नीयत से छत से उल्टा लटका दिया। लेकिन समय रहते मोहल्ले पहुंच गये और उसकी जान बच गई। बदायूं जिले के वजीरगंज निवासी महिला के भाई रघुनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन डोली की 12 साल पहले आंवला के मोहल्ला लठैता में नीतिन शादी हुई।


शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों में विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद बहनोई नितिन ने बहन पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बहनोई को समझाने की कोशिश की लेकिन नहीं मानें। 13 मई की रात लगभग 10 बजे नितिन ने उसकी बहन डोली को शराब के नशे में पहले बुरी तरह से पीटा। फिर उसकी जान लेने की नीयत से बहन को छत से लटका दिया। समय रहते आसपास के लोग पहुंचे और बहन को बचा लिया। रघुनाथ ने बताया कि पति की पिटाई से उसकी बहन को काफी चोटें आईं हैं। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर नितिन सिंह, अमित कुमार और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।


