Movie prime
PMC_Hospital

आजमगढ़ में ममता का कत्ल : मां ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर मार डाला, बेटे की हालत गंभीर

आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में हुई दिल दहला देनेवाली घटना

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

पारिवारिक कलह बना कारण, महिला ने किया खुदकुशी का भी प्रयास, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

आजमगढ़, भदैनी मिरर। आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। पारिवारिक कलह के कारण एक मां सरोजा ने अपनी 6 वर्षीया बेटी बिट्टू की गला घोंटकर हत्या कर दी और तीन साल के बेटे सीनू को भी जान से मारने की कोशिश की। बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही नही महिला घटना के समय इतने गुस्से में थी कि उसने खुदकुशी का भी प्रयास किया। 

Ad
Ad

मामला मेहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है। इसके गांव का सुनील यादव लखनऊ में रहकर वाहन चालक का काम करता है। वह भाई मनीष यादव की शाद थी, इसलिए उसमें शामिल होने के लिए सुनील 20 दिन पहले गांव आया था। बताते हैं कि सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया। इसके बाद सुनील की पत्नी ने अपनी बेटी और बेटा को मारना-पीटना शुरू कर दिया। सुनील ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह और अधिक क्रोधित हो गई। शोर सुनकर परिवार और आसपास के लोग पहुंच गये थे। इस दौरान महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

परिजनों ने बताया कि रात में जब सभी सो गए तब महिला ने पहले अपनी छह वर्षीया बेटी की गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद अपने तीन वर्षीय बेटे को भी मारने का प्रयास किया। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर पति समेत अन्य लोग पहुंच गये। आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक है। सूचना पर मेंहनगर थाना की पुलिस पहुंची और मृत बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मृत बच्ची के नाना जिया लाल की तहरीर पर महिला के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।