Movie prime
PMC_Hospital

तू मुझे अपना पति बना ले...ससुर कर रहा था बहू का उत्पीड़न, पीड़िता ने थाने में रो-रोकर सुनाई आपबीती

Ad

 
Bahu
WhatsApp Group Join Now

Ad

UP News : मथुरा के सिंभावली क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। रोते हुए उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसका ससुर उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लगभग चार साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है, इसी का फायदा उठाकर ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा।

Ad
Ad

महिला का कहना है कि ससुर न केवल उसे परेशान करता है, बल्कि खुद को उसका पति मानने के लिए भी दबाव डालता है। कई बार उसने छेड़छाड़ भी की।

life line hospital new

महिला ने यह भी खुलासा किया कि शादी के बाद उसे यह जानकारी मिली कि उसके पति की पहले भी एक शादी हो चुकी थी। ससुर ने पहले भी बहू के साथ इसी तरह का व्यवहार किया था और बाद में उसे घर से निकाल दिया गया।

Ad

थाने में मौजूद अधिकारियों के सामने पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई और ससुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ad