कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर और ईको वैन की आमने-सामने टक्कर, 7 लोगों की मौत और 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल
रिश्तेदार के यहां तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा: गैस कटर से काटकर वैन से निकाले गए फंसे लोग, हादसे में 7 की मौत
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात की है एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक ट्रेलर और मारुति ईको वैन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
इस भीषण हादसे में वैन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 8 लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और ट्रेलर का केबिन भी टूट-मुड़ गया, तथा सड़क पर वैन के पार्ट्स बिखर गए।

घटना की सूचना मिलने पर राहगीरों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की सहायता से ईको वैन के गेट काटकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और सुबह घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार सभी लोग देवराज पिपरा में एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से देर रात वे अपने गांव लौट रहे थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास यह दुखद घटना हुई। सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी वैन में सवार थे। प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40) भी इनमें शामिल थे। उनके पिता रामबेलास (65) भी वैन में थे। राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) भी साथ थे। मिथिलेश गुप्ता (22) भी इस समूह का हिस्सा थे। वैन में सवार इन सात लोगों में से छह की मौत हो गई। राममिलन का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही भलुही गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और शवों को भेजने का काम किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है। विधिक कार्रवाई भी जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है...
