Movie prime
Ad

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, अफसरों को तत्काल कार्यभार संभालने का आदेश

Ad

 
Transfer
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

नई जिम्मेदारियों में शामिल कुछ प्रमुख नाम:

Ad
Ad
  • महेश सिंह अत्रि को मुरादाबाद का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

  • डॉ. अर्चना सिंह को अब कानपुर नगर की अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • धर्मेन्द्र सचान को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एएसपी के पद पर भेजा गया है।

  • प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी बनाया गया है।

  • राजेन्द्र प्रसाद यादव को सतर्कता अधिष्ठान में एएसपी नियुक्त किया गया है।

  • मोहिनी पाठक को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में नई जिम्मेदारी दी गई है।

  • अनूप कुमार को जनपद मऊ में एएसपी बनाया गया है।

  • रंजन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर की भूमिका दी गई है।

  • अभय कुमार मिश्र, अशोक कुमार यादव, कृष्ण कान्त सरोज, डा. राजीव कुमार सिंह, डा. हृदेश कठेरिया, राहुल मिश्रा, और अरविन्द कुमार वर्मा को भी अलग-अलग जनपदों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

आज ही कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश


सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को मौजूदा तैनाती से कार्यमुक्त कर तुरंत नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालना होगा। साथ ही, यह भी निर्देश दिया गया है कि इस कार्रवाई की जानकारी संबंधित कार्यालयों को ईमेल या फैक्स के जरिए तुरंत भेजी जाए।

Ad

SDM स्तर पर भी हुए बदलाव

यह प्रशासनिक फेरबदल केवल पीपीएस अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले रविवार को 66 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें कई जिलों के एसडीएम भी शामिल थे। वहीं सोमवार को भी 12 और अफसरों को इधर से उधर किया गया।

Ad