Movie prime
Ad

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IPS अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों के कप्तान बदले

Ad

 
IPS Transfer
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में फिर से बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार को जारी आदेश में 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई, जिनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं। सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए आज़मगढ़, कुशीनगर और देवरिया के एसपी को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, इससे पहले बुधवार को ही 44 एडिशनल एसपी के तबादले हुए थे, जिनमें संभल के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी का नाम भी शामिल रहा।

Ad
Ad
Ad

तबादला सूची 

  • हेमराज मीना (IPS-2012): एसएसपी आज़मगढ़ से हटकर डीजीपी मुख्यालय संबद्ध।

  • संतोष कुमार मिश्र (IPS-2012): एसपी कुशीनगर से हटाकर मुख्यालय संबद्ध।

  • जय प्रकाश सिंह (IPS-2013): एसपी सुरक्षा लखनऊ से उन्नाव के एसपी बने।

  • संजय समर (IPS-2014): एसएसपी अलीगढ़ से हटाकर देवरिया के एसपी नियुक्त।

  • लवक्रांत वीर (IPS-2014): एसपी देवरिया से हटाकर मुख्यालय संबद्ध।

  • नीरज कुमार जादौन (IPS-2015): हरदोई से हटाकर अलीगढ़ के नए एसएसपी बने।

  • अशोक कुमार मीना (IPS-2015): सोनभद्र से हटाकर हरदोई के एसपी बनाए गए।

  • अभिषेक वर्मा (IPS-2016): एसपी रेलवे आगरा से सोनभद्र के एसपी बने।

  • दीपक भूकर (IPS-2016): उन्नाव से हटकर प्रतापगढ़ के एसपी बने।

  • डॉ. आलोक कुमार-II (IPS-2016): प्रतापगढ़ से हटकर आज़मगढ़ के एसएसपी नियुक्त।

  • केशव कुमार (IPS-2017): अंबेडकरनगर से हटकर कुशीनगर के एसपी बनाए गए।

  • अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018): औरैया से हटकर अंबेडकरनगर के एसपी बने।

  • अभिषेक भारती (IPS-2018): प्रयागराज डीसीपी से औरैया के एसपी नियुक्त।

  • मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018): सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से हटकर डीसीपी प्रयागराज बने।

  • अलिन कुमार झा (IPS): बलिया से हटकर एसपी रेलवे, आगरा नियुक्त।

  • सवेश कुमार मिश्र (IPS): 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से हटकर सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाए गए।

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB