Movie prime
PMC_Hospital

सोनभद्र में बड़ा हादसा : मिट्टी का ढूहा ढहने से मलबे में दबे लोग, तीन महिलाओं की निकाली गई लाश, एक की हालत गंभीर

सफेद मिट्टी निकालने बच्चों के साथ गई थीं महिलाएं

Ad

 
metti
WhatsApp Group Join Now

Ad

मिट्टी की खुदाई से बन चुका था सुरंग, काफी नीचे तक चले गये थे लोग

सोनभद्र। सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। खोदाई करते समय ढीहा मिट्टी का टीला (स्थानीय भाषा में ढीहा) ढहने से कई लोग उसमें दब गए। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे तक तीन शव निकाले जा चुके थे। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय नेता भी पहुंच गये। मरने वालों में तीनों महिलाएं हैं और एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। उसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। मिट्टी में और लोगों के दबे होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यही सफेद मिट्टी लाने के लिए महिलाएं और बच्चे किरवानी गांव के जंगल में गए थे। जिस जगह की मिट्टी खोदना शुरू किया वहां पहले से ही लोग खुदाई कर मिट्टी ले जाते रहे हैं। इसलिए वहां सुरंग बन गया है। बच्चे और महिलाएं मिट्टी खोदते हुए सुरंग के काफी नीचे तक चले गये थे। इसी दौरान अचानक पूरा मिट्टी का ढूहा ढह गया और उसमें पहुंचे लोग दब गये। इनके साथ गये लोगों ने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाने लगे। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण पहुंचे और अपने स्तर से मिट्टी हटाने का काम शुरू हुआ।

Ad

सूचना पर जेसीबी पहुंची और काफी प्रयास के बाद मलबे से तीन महिलाओं के शव निकाले गये। मृतकों में सदिकुन्निशा (36) निवासी बडहोर थाना बभनी, अमीषा खातून (34) निवासी किरवानी और इसी गांव की सीता (39) के रूप में हुई। एक और महिला फूलकुमारी भी निकाली गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। बचाव कार्य जारी है।
 

Ad