Movie prime
PMC_Hospital

उरई में बड़ा हादसा: टायर फटते ही प्याज लदा ट्रक पलटा, चालक समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

हाइवे के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं लौंगश्री, बेटी वंदना और भाभी माया देवी

Ad

 
urai
WhatsApp Group Join Now

Ad

घायल दो युवक-युवतियों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कराया अस्पताल में भर्ती

उरई। उरई में झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखोली के सामने शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। झांसी की ओर से कानपुर जा रहे प्याज लदे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े लोगों पर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ad

जानकारी के अनुसार जखोली गांव निवासी अनंतराम की बहन लौंगश्री (44) निवासिनी ऊसरगांव (कोतवाली कालपी) मकर संक्रांति के मौके पर गुरुवार को अपनी बेटी वंदना (21) के साथ मायके आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर लौंगश्री, उनकी भाभी माया देवी (64) पत्नी अनंतराम, नाती अरमान सिंह (18) पुत्र जयवीर सिंह और वंदना गांव के बाहर नेशनल हाईवे किनारे घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इधर, तेज रफ्तार जा रहे ट्रक का टायर फट गया और टायर फटते ही वह सड़क के किनारे खड़े लोगो पर पलट गया। इस हादसे में माया देवी और उनकी ननंद लौंगश्री की तो मौके पर ही मौत हो गई।

Ad

जबकि वंदना और अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक की भी वहीं मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर उन्हें एंबुलेंस से उरई मेडिकल कॉलेज भेजवाया। हालत गंभीर होने पर वंदना को झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद हाईवे पर लगा जाम समाप्त हुआ। हादसे की सूचना पर डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों से बातचीत की और मदद का भरोसा दिलाया। 
 

Ad