Movie prime
PMC_Hospital

मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, 20 घायल, एक महिला की हालत गंभीर

Ad

 
Mainpuri
WhatsApp Group Join Now

Ad

मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से जयपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक 35 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।

बस में 45 यात्री सवार थे

बस में कुल 45 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई। बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे यात्रियों को चोटें आईं।

Ad

प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

डीएम अंजनि कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।