महाराजगंज : दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद फांसी पर लटक गया पिता, गाजीपुर का रहनेवाला था परिवार
पत्नी एसएसबी में कर्मचारी, पति अमरेश था बेरोजगार
दीवार पर लिखी थी पत्नी के अवैध सम्बंध की बात, पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
महराजगंज। महराजगंज जिला (भारत-नेपाल सीमा, सोनौली बॉर्डर) स्थित नौतनवा में रविवार को पारिवारिक कलह के कारण एक हंसता-खेलता पूरा परिवार ही उजड़ गया। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। गांधी नगर वार्ड में तीनों के शव कमरे में मिले। यह परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले का रहने वाला था। फांसी लगाकर खुदकुशी करनेवाला अमरेश कुमार बेरोजगार था और उसकी पत्नी एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। घटना के बाद जब लोग पहुंचे तो दीवार पर पत्नी के अवैध सम्बंध का जिक्र मिला है। आशंका है कि पत्नी के अवैध सम्बंध के संदेह और पारिवारिक कलह ने तीनों की जान ले ली।


जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के थाना सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अमरेश कुमार, पत्नी व बच्चों के साथ नौतनवा थाना क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी वंदना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 66वीं वाहिनीं एसएसबी में तैनात हैं। अमरेश बेरोजगार थे और घर पर बच्चों की देखभाल करते थे। रविवार की सुबह छह बजे पत्नी ड्यूटी पर चली गई। कुछ देर के बाद घर से चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखा कि साढ़े तीन साल की बेटी कंचन, दो वर्षीय बेटे अमरेंद्र और पिता अमरेश की लाश पड़ी थी। (साढ़े तीन वर्ष), अमरेंद्र (दो वर्ष) व अमरेश मृत पड़े थे।

कचंन का शव खिड़की के सहारे रस्सी से लटक रहा था। मासूम अमरेंद्र का शव जमीन पर था और अमरेश का शव फंदे से लटका था। अमरेश के हाथ की नस भी कटी हुई थी। कमरे की दीवार पर पत्नी का किसी व्यक्ति से अवैध संबंध की बात लिखी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस घटना की वजह पारिवारिक कलह मानकर जांच कर रही है।

