Movie prime
PMC_Hospital

लखनऊ: विधायक पल्लवी पटेल पर गिरी गाज! ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, रेलवे ने दर्ज किया मुकदमा

चारबाग स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 को लेकर कार्यकर्ताओं संग काटा हंगामा

Ad

 
n
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ: अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 'यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026' लागू करने की मांग को लेकर किए गए उग्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक पर ट्रेन के इंजन पर चढ़ने और रेलवे कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Ad
Ad

इंजन पर चढ़कर की नारेबाजी, ट्रैक पर लेटे कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार, पल्लवी पटेल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव करने निकली थीं। पुलिस ने जब उन्हें बाहर रोका, तो वह चकमा देकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुँच गईं। वहां खड़े एक निरीक्षण यान (Inspection Car) को देखकर पल्लवी पटेल सीधे उसके इंजन पर चढ़ गईं और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कुछ कार्यकर्ता रेल की पटरियों पर लेट गए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और रेल का चक्का जाम हो गया।

Ad

पुलिस से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की

स्टेशन परिसर में घुसते समय पल्लवी पटेल और कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों ने घेरा तोड़ दिया। काफी मशक्कत के बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने विधायक को इंजन से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस के जरिए इको गार्डन भेजा।

Ad

इन गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

आरपीएफ थाना चारबाग के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. पल्लवी पटेल और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर बिना अधिकार रेलवे परिसर में प्रवेश करने, सार्वजनिक शांति भंग (न्यूसेंस) करने, अनाधिकृत रूप से इंजन पर चढ़ने और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप हैं।

क्या है मांग?

विधायक पल्लवी पटेल 'यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026' को प्रदेश में लागू करने की मांग कर रही हैं। उनका कहना है कि सरकार युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। हालांकि, प्रदर्शन के इस 'ट्रैक' वाले तरीके ने अब उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया है।