Movie prime
PMC_Hospital

लखनऊ: शताब्दी एक्सप्रेस से 38.40 लाख की अवैध सिगरेट बरामद, 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली से आ रहे पार्सल में जींस और मोबाइल कवर के नाम पर भेजी जा रही थी तस्करी की सिगरेट, एक तस्कर गिरफ्तार

Ad

 
arrest
WhatsApp Group Join Now

Ad

लखनऊ, भदैनी मिरर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम ब्रांच ने लखनऊ जंक्शन पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12004) से अवैध सिगरेट की एक बड़ी खेप बरामद की है। 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत की गई इस कार्रवाई में आरपीएफ ने लगभग 38.40 लाख रुपये मूल्य की तस्करी की सिगरेट जब्त की हैं।

Ad
Ad

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

लखनऊ जंक्शन आरपीएफ प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 मई को यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने पार्सल गेट के बाहर घेराबंदी कर हुसैनगंज निवासी आसिफ खान को दबोच लिया। आरोपी के पास से कुल 16 पार्सल पैकेट बरामद हुए।

Ad

सामान की झूठी घोषणा कर की जा रही थी तस्करी

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तस्करी के इस माल को छिपाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी। पार्सल लीज में इन वस्तुओं को फोन कवर, जींस और प्लास्टिक गुड्स के रूप में घोषित किया गया था, जबकि हकीकत में इनके अंदर अवैध सिगरेट भरी हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यह माल अनुज महेश्वरी का है, लेकिन वह इसके लिए कोई भी वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

Ad

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

आरपीएफ ने पार्सल से कुल 560 किलो वजन की 3,84,000 लोकल सिगरेट स्टिक बरामद की हैं। इनमें 'सुपरमिंट ब्लेंड मास्टर फिल्टर' और 'इंप्रेशन क्रश मिंट फिल्टर' जैसे ब्रांड शामिल हैं। इस मामले में रेल अधिनियम की धारा 163 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।