Movie prime
Ad

लो भैया, शादी के मंडप में पहुंचा वधू पक्ष का पालतू कुत्ता तो हो गया बवाल, जमकर मारपीट और टूट गया रिश्ता

फतेहपुर के मैरिज हाल में हो रही थी शादी, कुत्ते को मंडप में देख वर पक्ष ने की आपत्ति

Ad

 
fatehpur
WhatsApp Group Join Now

Ad

कन्या पक्ष कुत्ते को हटाने से कर दिया इनकार, दो महिलाओं समेत चार लोग घायल

मच गई थी अफरातफरी, पहुंची पुलिस और घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मैरिज हाल में गुरूवार की रात वधू पक्ष के पालतू कुत्ते को पीटने पर हंगामा हो गया। इसके बाद वर और वधू पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। कुत्ते को लेकर हुए विवाद का नतीजा यह हुआ कि दोनों पक्षों ने शादी से इनकार कर दिया और रिश्ता टूट गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के सामान लौटाए और बिन दुल्हन बरात लौट गई। 

Ad
Ad

बताते हैं कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने सुलह-समझौते के आधार पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस की मौजदूगी में गुरुवार की शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों की पंचायत चली लेकिन कोई हल नहीं निकला। तब पुलिस ने वधू को बुलाकर उसकी मंशा जानी तो उसने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वधू पक्ष बिना शादी के मैरिज हाल से लौट गया। वधू पक्ष प्रयागराज के कर्नलगंज से खागा विवाह करने आए थे। जानकारी के मुताबिक कल रात 19 फरवरी मैरिज हॉल में शादी थी। भोर में तीन बजे वरमाला के बाद वैवाहिक रस्मों की तैयारी चल रही थी। चर्चा रही कि इसी दौरान कन्या पक्ष के साथ आया पालतू कुत्ता मंडप में पहुंच गया। उसे हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। वर पक्ष ने आपत्ति जताई।

Ad

कन्या पक्ष ने कहाकि कुत्ता नही हटेगा। बस क्या था बात बढ़ती गई और मारपीट होने लगी। हालत यह हो गई कि शादी में आये मेहमानों को अपने कमरों में बंद करना पड़ा। अफरातफरी मच गई। महिलाएं बचाव के लिए चिल्लाती रहीं। सूचना पर पुलिस पहुंची तब हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि कुत्ते को लेकर वर एवं वधू पक्ष में झगड़ा और मारपीट हो गई थी। दोनों ने आपसी समझौता करते हुए शादी तोड़ने का फैसला किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्षों से मिले उपहार एवं आभूषणों को लौटा दिया। घटना के बाद यह चर्चा आम हो गई कि विवाह जैसे पवित्र संस्कार को केंद्र में होना चाहिए तो यहां कुत्ते की एंट्री रिश्ता तोड़ने का कारण बन गया। 

Ad
Ad