Movie prime

लो भाई, यहां तो दूल्हा ही बदल गया, भड़के घराती और बिन दुल्हन लौटी बारात

जौनपुर से भदोही आई थी बारात, फोटो दिखाकर तय हुई थी शादी

Ad

 
barat
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

रातभर होती रही पंचायत, नही बनी बात

वाराणसी, भदैनी मिरर। यूपी के भदोही जिले में शुक्रवार को आई बारात का दूल्हा ही बदल गया। इसकी जानकारी होते हुए लड़की पक्ष ने हंगामा कर दिया। रातभर पंचायत होती रही, समझौते का प्रयास होता रहा लेकिन बात नही बनी। आखिरकर शादी नही हो सकी और शनिवार की सुबह बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। हालांकि इस मामले की सूचना पुलिस तक नही पहुंची या पहुंचाई गई। मामले को आपस में ही समझ लिया गया।

Ad

जौनपुर से आयी थी बारात

प्रकरण सुरियावां नगर क्षेत्र का है। यहां की लड़की शादी जौनपुर के युवक से तय हुई। बस कथित दूल्हे की फोटो लड़की पक्ष को दी गई थी। युवक विजय बहादुर (काल्पनिक नाम) के और लड़की पक्ष के यहां शादी के पहले की रस्म की अदायगी होती रही लेकिन इस दौरान लड़का न आया न दिखाई दिया। शादी से पहले तक वधू पक्ष के लोग लड़के के न आने का कारण पूछते रहे और वह उसे देखना चाह रहे थे। लेकिन लड़के वाले बताते रहे कि वह बाहर रहता है। शादी के दिन आएगा। आखिरकार शादी का दिन आ ही गया। 

Ad
Ad

life line hospital

फोटो दिखाकर तय हुई थी शादी, जयमाल के समय खुली पोल

शुक्रवार को धूमधाम से बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची। हालांकि दूल्हा न देख पाने के कारण लड़की पक्ष के कुछ लोगों को पहले ही शक हो गया था। जैसे ही जयमाल की रस्म शुरू हुई लड़की वालों ने लड़का देखने की जिद पकड़ ली। जब उन्होंने लड़के का चेहरा देखा तो वह बदला हुआ था। फोटो किसी दूसरे का मिला था और दूल्हा आया दूसरा। यह देख दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गये और शादी करने से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नही बनी। अब लड़की पक्ष शादी में हुए खर्च की रकम की मांग करने लगा। दूल्हा समेत सभी बारातियों को बैठा लिया गया। रातभर पंचायत चलती रही। किसी तरह समझौता हुआ और तब बिन दुल्हन के बारात लौट गई।

Ad

Navneeta
 

Ad

Ad