Movie prime
Ad

करवा चौथ से पहले मेरठ में दरोगा के घर में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, पत्नी घायल

करवाचौथ पर छुट्टी लेकर आया था दरोगा, मायकेवाले भी थे घर में मौजूद

Ad

 
merath goli
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस और परिवारवालो ने दुर्घटनावश गोली चलने की कही बात

मेरठ। मेरठ में करवा चौथ की छुट्टी पर घर आए दारोगा की सर्विस पिस्टल से गोली चलने से उनकी पत्नी दीपिका घायल हो गईं। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली महिला के जांघ में लगी है। मायके पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि दुर्घटनावश गोली चल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिपोर्ट आगरा भेजेगी, जहाँ दारोगा की तैनाती है। इस मामले में मायके वालों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। फिर भी गोली सर्विस पिस्टल से चली है और घटना हुई है तो दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पुलिस आगरा में भेजेंगी।

Ad
Ad
Ad

जानकारी के अनुसार दौराला निवासी रोबिन यूपी पुलिस में दारोगा हैं। उनकी तैनाती आगरा में हैँ। रोबिन की शादी एक साल पहले गंगानगर की दीपिका से हुई थी। करवा चौथ त्योहार पर रोबिन आगरा से छुट्टी लेकर घर पर आया था। वह अपनी सर्विस पिस्टल भी ले आया था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे दीपिका के परिवार के लोग भी दौराला आए हुए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रोबिन की सर्विस पिस्टल को उठाकर दीपिका सेफ में रखने जा रही थी।

Ad

तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली दीपिका के जांघ पर लगने से वह लहूलुहान हो गई। यह देख अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोग दीपिका को तत्काल लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल की ओर से घटना की जानकारी दौराला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सीओ प्रकाश चंद्र अग्रवाल सहयोगियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला और उसके मायके वालों के बयान दर्ज किए। दोनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। रोबिन करवा चौथ के मद्देनजर छुट्टी लेकर आया था, लेकिन उसने सर्विस पिस्टल थाने में जमा नही की और उसे लेकर घर आ गया। इसलिए उससे पूछताछ की गई। 

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB