Movie prime
PMC_Hospital

कुशीनगर में तेंदुए का तांडव: ग्रामीणों ने दबोचा, फिर पलटी मारते ही छूटे पसीने; रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

यूपी-बिहार बॉर्डर पर आधा दर्जन लोगों को लहूलुहान कर चुका है हिंसक तेंदुआ; पूर्णहा मिश्र गांव में आबादी के बीच घुसा, मौके पर सैकड़ों की भीड़।

Ad

 
leopard
WhatsApp Group Join Now

Ad

कुशीनगर(भदैनी मिरर): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पिछले 48 घंटों से दहशत का पर्याय बना हिंसक जानवर आखिर तेंदुआ ही निकला। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूपी-बिहार सीमा से सटे गांवों में आतंक मचाने वाले इस तेंदुए ने शुक्रवार सुबह पूर्णहा मिश्र गांव में जमकर ड्रामा किया। ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए इसे दबोच तो लिया, लेकिन पलक झपकते ही तेंदुए ने ऐसी पलटी मारी कि लोग अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।

Ad
Ad

बहादुरी और डर का रोमांचक मुकाबला

लगातार हो रहे हमलों से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह तेंदुए को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ साहसी युवाओं ने हिम्मत जुटाकर तेंदुए को जमीन पर पटक दिया और उसे दबाए रखा। लेकिन इससे पहले कि उसे पूरी तरह काबू किया जाता, तेंदुए ने जोर से छलांग लगाई और पलटी मार दी। अचानक हुए इस वार से ग्रामीण सहम गए और उसे छोड़कर पीछे हट गए, जिसका फायदा उठाकर तेंदुआ आबादी के बीच एक घर में जा घुसा।

Ad

आधा दर्जन लोगों को कर चुका है घायल

इस तेंदुए ने बिहार के मंझरिया से लेकर यूपी के धूमनगर तक आतंक मचाया है। अब तक आधा दर्जन लोग इसका शिकार बन चुके हैं:

  • बिहार निवासी शिक्षक सुनील कुमार पर बाइक चलाते समय हमला किया।

  • देर रात माघी कोठिलवा के उमेश गिरि को गंभीर रूप से घायल किया (गोरखपुर रेफर)।

  • एक महिला सहित कई अन्य ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम

तेंदुए के एक घर में घिर जाने की सूचना पर वन रेंजर के नेतृत्व में टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। हालांकि, हजारों की संख्या में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा बन रही है। वन विभाग जाल और ट्रेंकुलाइजिंग गन की मदद से उसे सुरक्षित पकड़ने की कोशिश में जुटा है।

Ad

वन विभाग की हिदायत

वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे घरों के दरवाजे बंद रखें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और तेंदुए को देखने के लिए भीड़ न लगाएं।