Movie prime
PMC_Hospital

ललितपुर : एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, मिला दो पन्नों का सुसाइड नोट 

Ad

 
hang
WhatsApp Group Join Now

Ad

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नदीपुरा निवासी एक युवक ने एकतरफा प्यार में निराशा होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अंकित पस्तोर (28) पुत्र पुरुषोत्तम नारायण ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को मृतक के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में अंकित ने एक लड़की से प्रेम विवाह करने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसे जानकर उसके परिजन भी हैरान हैं. फिलहाल, पुलिस इस संवेदनशील मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.

Ad

life line hospital