Movie prime
Ad

पांच माह से अलग रह रहे पति के लिए रखा करवाचौथ व्रत, पति को मनाने पहुंच गई पुलिस चौकी

आपसी विवाद से नाराज होकर दोनों रह रहे थे अलग-अलग

Ad

 
karwachouth
WhatsApp Group Join Now

Ad

करवाचौथ व्रत के दौरान पति की अनुपस्थिति खली तो रोई और खुद मनाने पहुंची पति के चौखट

लाख मनाने पर भी नही माना पति तब पहुंची पुलिस चौकी

बिठूर। कानपुर में करवाचौथ के मौके पर भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। पांच माह से रूठे पति को मनाने के लिए पत्नी ने न केवल करवाचौथ व्रत रखा और पति को मनाने के लिए पुलिस चौकी पहुंच गई। पत्नी की गुहार सुनने के बाद पुलिस ने भी दात्पत्य जीवन के उतार-चढ़ाव और सामाजिक प्रतिष्ठा की याद दिलाते हुए उन्हें साथ रहने पर राजी कर लिया। फिर दोनों हसते-मुस्कराते घर चले गये। करवाचौथ के दिन दम्पती का मिलन कराने में मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल गिरजेश शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार नानकारी के निवासी अजय और मंधना विद्यापुरम की रहनेवाली राखी की शादी आठ साल पहले हुई। दोनों से सात साल का बेटा है। बेटा अजय के साथ रह रहा था। दम्पती में पांच माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पति अलग रहने के लिए चला गया। इस दौरान एक-दूसरे की गतिविधियों का पता तो लगता रहा लेकिन कोई बातचीत नही। पत्नी को भी पति की कमी खलने लगी। शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व था, इसलिए राखी ने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखा।

Ad

लेकिन व्रत के दिन पति के दूर रहने से राखी का उदास मन रो पड़ा। वह पति को मनाकर लाने भी गई लेकिन नही आया। पति ने साफ मना कर दिया कि वह घर नही लौटेगा। इसके बाद पत्नी मंधना चौकी पहुंच गई। उसने चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह को आपबीती बताई। दरोगा ने राखी के स्वजन और अजय को मंधना चौकी बुलाया। चौकी इंचाज और दीवान ने दोनों को काफी समझाया। पति मान गया। इसके बाद पति अजय मंधना बाजार गया, जहां से उसने करवाचौथ की पूजा के लिए सामान और मिठाई खरीदी और पत्नी राखी को दिया। दोनों खुशी-खुशी घर चले गए।

Ad
Ad