कफ सिरप तस्करी कांड : कानपुर पहुंची सारनाथ पुलिस, विनोद अग्रवाल की 5,18,24,795 सम्पत्ति फ्रीज
विनोद के खिलाफ सारनाथ और कानपुर में दर्ज है मुकदमा
वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ पुलिस टीम ने कानपुर जाकर कोडिनयुक्त कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में गुरूवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपित विनोद अग्रवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित 5,18,24,795 रुपये की सम्पत्ति को धारा 68 (एफ), एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत फ्रीज कर दिया। इसके साथ ही सम्पत्ति पर बैनर, पोस्टर लगा दिया।


कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के निवासी विनोद अग्रवाल के खिलाफ सारनाथ थाने में धारा 319 (2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 208, 61 (2) व 8/21/26 (डी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गोपाल विहार सिविल लाइन्स कानपुर नगर के 1,50,00000 कीमत का आवासीय मकान, जाजमऊ में एमराल्ड गुलिस्तान के 30,31,800 कीमत के प्लॉट, गोपाल विहार सिविल लाइन्स का आवासीय मकान, दहेली सुजानपुर वाले मकान, पत्नी सविता अग्रवाल के नाम बिरहना रोड वाला मकान, अग्रवाल ब्रदर्स (विनोद अग्रवाल) के नाम का बैंक अकाउन्ट फ्रीज कर दिया। इस एकाउंट में 37,42,995 रुपये हैं। इस तरह से पुलिस टीम ने कुल 5,18,24,795 रुपये की सम्पत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की। इस दौरान राजस्व टीम भी मौजूद थी।

कफ सिरफ की तस्करी मामले में विनोद अग्रवाल के खिलाफ सारनाथ के अलावा कानपुर के थाना कलेक्टर गंज मे मुकदमा दर्ज है। सारनाथ मे पंजीकृत मुकदमे की जांच में अवैध फर्म एमके हेल्थ केयर व पीडी फार्मा के साथ विनोद अग्रवाल का लगभग 6 से 7 करोड का ट्राजेक्शन पाया गया है। फ्रीज प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई। है। समस्त विधिक कार्यवाही की फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करायी गयी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना, थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, एसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल ओमकार सिंह, कांस्टेबल सौरभ तिवारी रहे।

