Movie prime
PMC_Hospital

कानपुर : दबंग पड़ोसियों ने 11 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, खेत में लाश को दफना भी दिया

परिवारवालों पर जमीन बेचने का बना रहे थे दबाव, न बेचने पर घिनौनी वारदात को दिया अजाम

Ad

 
kanpur murdar
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस के पहुंचते ही बक्से में छिप गया था आरोपित कमल, जासूसी कुतिया ने खोज निकाला

कानपुर। UP के कानपुर जिले के बिधनू में बकरी चराने गई 11 वर्षीया छात्रा की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई और शव को खेत में दफना भी दिया गया। परिवारवालों ने मिट्टी खोदकर बच्ची का शव निकाला। पुलिस नामजद आरोपित कमल की तलाश में उसके घर पहुंची तो वह बक्से में छिप गया था। डाग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने कमल को बक्से से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया। परिवारवालों का कहना है कि जमीन विवाद में बेटी के साथ हैवानियत के बाद उसकी हत्या की गई। इस घटना से गांव में तनाव है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल ने किया। वीडियोग्राफी कराई गई है।

Ad
Ad

जानकारी के अनुसार बिधनू क्षेत्र के एक गांव में पांचवीं की 11 वर्षीय छात्रा सोमवार की शाम बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक घर नहीं लौटी। मंगलवार की  सुबह परिजनों को बालिका का शव खेत में गड़ा मिला। यह देखते ही ग्रामीण और परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। बाद में  परिजनों ने तीन भाइयों पर हत्या व साक्ष्य मिटाने की की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव के युवक की सबसे छोटी बेटी सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर बकरी चराने गई थी। शाम छह बजे बकरियां लौट आईं, लेकिन बेटी नहीं आई। परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नही चला। तब पुलिस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस, परिवारवाले और ग्रामीण रात एक बजे तक खोजते रहे। कहीं पता नही चला।

Ad

kanpur murdar

मंगलवार की सुबह परिजन बालिका की तलाश करने लगे। घर से 300 मीटर दूर उमाकांत के खेत में गेहूं की फसल गिरी दिखी। खेत में दो दिन पहले पानी लगाया गया था। दलदली खेत में पैरों के निशान दिखे। तभी मेड़ के पास खोदी गई मिट्टी नजर आई। परिजनों ने जैसे ही मिट्टी हटाई बच्ची का हाथ  दिख गया। कुछ देर बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड पहुंचा। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा और डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी भी पहुंचे। ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। जिस समय बच्ची का शव निकाला गया उसके शरीर पर वस्त्र नही थे। उसकी चप्पलें भी मिली। साथ ही बच्ची के गर्दन, कलाइयों, कंधे, छाती में रगड़ के निशान थे। दुष्कर्म के भी साक्ष्य मिले। शरीर पर रगड़ के निशान से आशंका जताई गई कि बच्ची की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर गाड़ा गया। परिजनों ने पड़ोस के तीन भाइयों कमल बेड़िया, आशीष और सनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। परिवारवालों ने बताया कि कमल सोमवार शाम कटहल के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था।

Ad

उसने बच्ची को पत्ते अपने घर में रखने का कहा। दुष्कर्म और हत्या घर में की गई। जासूसी कुतिया मौके से गंध  लेने के बाद कमल के घर पहुची। उस समय कमल घर में रखे एक बक्से में छिप गया था। जासूसी कुतिया बक्से के पास पहुंच गई। जैसे पुलिस ने बक्सा खोला कमल पकड़ा गया। उसी कमरे से मिट्टी से सना लोवर, शर्ट और चप्पलें मिली। इससे यह भी साफ हो गया कि खेत में शव गाड़ने यहीं से लोग गये थे। जबकि कमल का पूरा परिवार फरार है। पुलिस ने कमल के ट्रक चालक भाई आशीष को लखनऊ से पकड़ा लिया। छात्रा के परिवारवालों ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते पड़ोसियों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उनकी एक बीघा खेत आरोपितों के खेत के पास है। पिछले एक साल से आरोपित उन पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। पड़ोसियों की दबंगई के कारण एक साल से वह लोग अपनी जमीन में खेती नही कर पा रहे हैं। तीनों भाई व उसके पिता दबंग हैं। कमल ने बच्ची को पत्ते घर में रखकर आने को कहा था। घर में उसका भाई शनि नशे में था। शनि और उसके भाइयों बच्ची के साथ गलत किया और हत्या कर दी।