Movie prime
PMC_Hospital

कन्नौज : युवक ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी उतारा मौत के घाट, तीन सालों से चल रहा था लव अफेयर

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी जान से मार लिया। यह वारदात सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुई और इलाके में सनसनी फैल गई।

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

घटना सौरिख थाना क्षेत्र के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) और सुल्तानपुर गांव की दीप्ति पाल (21) के बीच तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे। दीप्ति बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी और अपने माता-पिता के साथ रहती थी।

Ad
Ad

जबरन तोड़ना पड़ा रिश्ता

दीप्ति के परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसकी शादी औरैया जिले के एक गांव में तय कर दी। युवक ने विरोध करते हुए दीप्ति के होने वाले पति को धमकाया था, जो तालग्राम में क्लीनिक चलाता है। इसके बाद लड़के ने दीप्ति के पिता को सारी जानकारी दी।

Ad

life line hospital new

पंचायत में किया था रिश्ता खत्म करने का ऐलान

रविवार को दोनों पक्षों के बीच नगला भजूं गांव में पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने रिश्ता खत्म करने की बात मानी थी। दीप्ति के होने वाले पति की भी पंचायत में मौजूदगी रही।

छत पर सो रही प्रेमिका को मारी गोली

हालांकि, अगले ही दिन सोमवार तड़के 3 बजे देवांशू ने अपने पिता की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक ली और सुल्तानपुर गांव पहुंचा। छत पर अपनी छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति के पास जाकर उसने नली उसके माथे पर सटाकर गोली मार दी।

Ad

खुद को भी गोली मारकर दी जान

दीप्ति को गोली मारने के बाद देवांशू पास ही एक तालाब के किनारे पहुंचा और वहीं खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार फरार

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक सहित पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से बंदूक और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

देवांशू का परिवार वारदात के बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीप्ति के पिता अशोक कुमार पाल बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। परिवार में एक छोटा भाई और बहन है। वहीं देवांशू के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।